गौमाता को भोजन कराने के बाद श्रद्धालुओं में बांटा पूजा का प्रसाद
बैसपाली सहित जिलेभर में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
रायगढ़. आचार्य गौशाला बैसपाली में रविवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं नंदेली सरपंच अनुसुइया सुदर्शन पटेल शामिल हुए। आचार्य गौशाला के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी ने गौमाता के सेवा के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि निराकार पटेल ने कहा कि गोमाता की सेवा पुण्य का काम है, हमे यथा संभव गौसेवा अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में गौमाता को भोजन खिलाकर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में दानदाताओं ने भी हिस्सा लिए। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण पटेल, कृष्ण चंद्र पटेल, फूलचंद पटेल, शत्रुघन पटेल, राजेन्द्र पटेल, लोकेश्वर नायक, तिरिथराम डनसेना, रविराम साहू, तेजराम डनसेना, उदल, घनश्याम, रामनारायण, दुर्गा, दिनेश, डोलू, फनीष, घुरूवा, घुरूवा सिदार उपस्थित थे।
गाय की पूजा कर भोग लगाने पहुंची महिलाएं
रविवार को गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव मना। शहर के गौशाला में पिछले 116 वर्षों से गोपाष्टमी पूजा होती आ रही है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से गौशाला में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महिलाओं और लोगों ने गोमाता की पूजा की। गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन कृष्ण भगवान गौ चारण करने के लिए गए थे। पूजा के दौरान गायों को गुड, चारा, चोकर, चुन्नी, घास और भांजी खिलाई जाती है7। वही महिलाएं भी आरती की और चने को उबाल करके, वस्त्र उद्यापन करने के लिए भी पहुंची।
साभार: दैनिक भास्कर