छठ महापर्व पर व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्यदान, चार दिन तक चले महापर्व का हुआ समापन

छठ महापर्व पर व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्यदान, चार दिन तक चले महापर्व का हुआ समापन
:- आस्था के महापर्व छठ पर्व में हर ओर छठी मइया के गीत बजते रहे। शनिवार को सूर्यादय के साथ ही छठ घाट उदयपुर में सूर्यदेव के दर्शन होने पर सुबह 6.45 बजे व्रतियों द्वारा अर्घ्यदान किया गया। घाट के साथ घरों में भी कुछ लोगों ने सूर्यदेव के दर्शन कर अर्घ्य दिया। सूर्यदेव की उपासना में लोग मग्न दिखाई दिये। गाजे बाजे के साथ लोगों ने उत्साह पूर्वक इस आस्था के पर्व में शामिल हुये।
अर्घ्य देने के बाद छठ घाट पर व घरों में पारन कर श्रद्धालुओं ने व्रत पूर्ण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।