डाकघर कर्मी के घर से 75 हजार रुपए के जेवर पार
पुसौर पड़िगांव निवासी डोरी पटेल रायगढ़ डाकघर में कार्यालय सहायक है। 14 नवंबर को दीपावली पर वह सपरिवार गांव गए थे। दीपावली के बाद वे रायगढ़ लौटे। सोने का हार वो गांव में ही भूल गए थे। 21 नवंबर को डोरी लाल हार लेने अपने गांव आए। बाहर से ताला लगा था लेकिन कमरे के अंदर स्टोर रूम का ताला खुला था। डिब्बे में रखा सोने का हार भी गायब था। ढूंढने पर हार नहीं मिला तो युवक ने पुसौर थाने में अपराध दर्ज कराया।
साभार: दैनिक भास्कर