निवार तूफान चक्रवात में बदला, बादल छंटते ही गिरेगा तापमान
रायगढ़. गुरुवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल छट जाएंगे। इसके बाद दो दिनों में ही रात का तापमान 15 डिग्री रहेगा जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा वहीं बदली के बाद भी रात को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक गिरा। निवार तूफान कमजोर हो चुका है। शुरुआत में इसके असर से कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई थी। निवार उत्तर तमिलनाडु के उपर स्थित था। जो कमजोर पड़कर चक्रवात के रूप में बदल गया। निवार हर 6 घंटे में कमजोर हो रहा है। आसमान साफ होने से धरती रेडिएशन से गर्म होगी, जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार को आसमान साफ होने से तापमान और गिर सकता है।
इसलिए छाई बदली
प्रदेश में कई जगह पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर के ऊपर से 3.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं आ रही है। इसी तरह बंगाल की खाड़ी से दक्षिण की ओर से 3.1 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं आ रही हैं। दोनों के आपस में टकराने के बाद गर्म हवा ऊपर की ओर उठ जाती है। यही बादल बनने का कारण है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा। इससे देर रात से सुबह तक कोहरा होगा और तापमान में 3 डिग्री गिरेगा।
साभार: दैनिक भास्कर