रणजीता स्टेडियम में 655 करोड़ 77 लाख रुपए के 94 कार्यों का भूमिपूजन व 102 निर्माणों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 एवं 5 दिसम्बर को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे

जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 4 और 5 दिसंबर को जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 4 दिसंबर को रायगढ़ से 11 प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड जशपुर आएंगे और दोपहर 11.50 बजे से 1.55 बजे तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगें, रणजीता स्टेडियम में लोकार्पण शिलान्यास करेंगे और आमसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे गढ़कलेवा जंगल बाजार रवाना होंगे और दोपहर 2.10 बजे बालाछापर सरना एथनिक रिसॉर्ट में आगमन कर समाज प्रमुख और संगठन प्रमुखों से चर्चा करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 5 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से 12.55 बजे तक सरना एथनिक रिसॉर्ट में चाय बागान में पौधे लगाएंगेे। गम्हरिया में धान खरीदी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.15 बजे सोगड़ा आश्रम जाएंगे। जशपुर में 94 कार्याें के 655 करोड़ 77 लाख के राशि का भूमिपूजन एवं 102 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के जशपुर आगमन की तैयारी को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
कलेक्टर महादेव कावरे एवं पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 4 एवं 5 दिसम्बर को जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम स्थलोें हेलीपेड अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रणजीता स्टेडियम, पुरातत्व संग्राहलय, गढ़कलेवा-जंगलबाजार, सरना एथनिक रिसोर्ट, गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र, गम्हरिया गौठान, एवं सोगड़ा आश्रम का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंनें खरीदी केन्द्रों में बैनर पोस्टर लगाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी के दौरान धान बेचने वाले किसानों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का अनिवार्य रूप से पालन करवाएं और दूरी बनाकर ही धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदने के लिए कहा गया है।
साभार: दैनिक भास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button