सांसद गोमती साय ने की भाजपा नेता जीवर्धन चौहान के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात

सांसद गोमती साय ने की भाजपा नेता जीवर्धन चौहान के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात


भाजपा नेता जीवर्धन चौहान ने फूलों की बारिश करा कर सांसद गोमती साय का किया भव्य स्वागत



रायगढ़:- अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ में सांसद गोमती साय का लगातार जनता व कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान जारी है इसी बीच में आज पूर्व एल्डरमैन युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रह चुके वर्तमान में जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य जीवर्धन चौहान के सोनूमुडा स्थित निवास स्थान में जाकर उनके पूरे परिवार जनों से मुलाकात की जहां पर सांसद गोमती साय जी का स्वागत करने के लिए चौहान समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहां भाजपा नेता जीवर्धन चौहान ने फूलों की वर्षा करा कर , व पूजा आरती के साथ गर्मजोशी से गोमती साय जी का स्वागत किया,
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी गण एवं युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इसी मुलाकात के बीच चौहान समाज के कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी सांसद महोदय के सामने रखी जिनका जल्द ही निराकरण करने का सांसद गोमती साय जी ने आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button