निगम की अवैध वसूली के खिलाफ ठेला, गुमटी वालों ने खोला मोर्चा
शहर के गोगा राइस मिल के पास गुमटी, ठेले वालो का धरना प्रदर्शन
लगाया निगम के खिलाफ उगाही का आरोप
रायगढ़। इन दिनों शहर में अवैध कब्जा को लेकर नगर निगम का रवैया अलग देखने को मिल रहा है। लेकिन आज सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियों वालों के साथ स्थानीय लोगों का भी निगम की अवैध उगाही के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। का अवैध उगाही के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन लोगो का कहना है, कि निगम के द्वारा ₹200 ₹500 की रसीद काटी जा रही है, जिसे लेकर आज वो लोग सड़कों पर बैठे है।
आंदोलन जारी – लोगों ने निगम के खिलाफ यह आरोप लगाया है, कि किसी तरह ठेले लगा कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। निगम के द्वारा शुल्क के नाम पर किसी से ₹200 किसी से ₹500 की रसीद थमा दिया जा रहा है और यदि उक्त राशि नहीं दी जाती है, तो निगम के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, या जेसीबी लेकर ठेलों को हटाने प्रयास किया जाता है।
निगम के खिलाफ हल्ला बोल – इसी बात को लेकर आज गुमटी ठेले पर समान बेचने वाले धरने पर बैठकर निगम प्रशासन मुर्दाबाद और निगम प्रशासन होश में आओ के नारे लगाते हुए गोगा राइस मिल के पास बैठे हुए हैं। मौके पर सीएसपी अभिनव उपाध्याय पहुँचे है। उनके साथ वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल चीकू भी उनके समर्थन पर है। खबर लिखे जाने तक निगम का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी वहां पर नहीं पहुंचा है। फिलहाल आंदोलन जारी है इस मामले पर हम अपनी नजर बनाए हुए है। इस मामले में आपको आगे भी अपडेट दी जाएगी।