अ ज जा शासकीय सेवक वि संघ इकाई उदयपुर का हुआ विस्तार

अ ज जा शासकीय सेवक वि संघ इकाई उदयपुर का हुआ विस्तार
*उदयपुर :- अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ उदयपुर की ब्लॉक इकाई का गठन रामगढ़ सीता बेंगरा सेड में आयोजित कर किया गया। इस कार्य में सभी आदिवासी समाज के कर्मचारी व अधिकारी वर्ग के उत्साही लोगों का अतुलनीय सहयोग रहा। सर्वप्रथम सभी का परिचय शिक्षक देव सिंह करियाम के द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्गदर्शक श्रीमान *जितेंद्र चन्द्रवंशी* जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संगठनात्मक उदेश्य की प्राप्ति व आदिवासी सामाजिक परिदृश्य में हम सभी पर होने वाले पक्षपात तथा भेदभावपूर्ण रवैयों से संगठन की शक्ति से ही दायरों में रहकर निपटा जा सकता है कुछ अन्य जानकारी भी उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रदान किये गये। ततपश्चात सभी ने मिलकर कार्यकारणी के विस्तार का कार्य सम्पन्न किया। जिसमें पदाधिकारीगण व सदस्य चयन किया जिसकी सूची इस प्रकार है:- अध्यक्षअनिल कुमार टोप्पो, उपाध्यक्ष श्री श्यामलाल पंडो, टापू सिंह, देव सिंह करियाम, महासचिव श्री प्रमेन्द्र कुमार, सचिव शिवचरण एक्का, अरविन्द कुमार ध्रव, संयुक्त सचिव श्री चांदी राम, श्री सुरजबली पैकरा, जसवंत कुमार पंडो, श्रीमती सोनकुमारी मिंज, दलगर साय वरकड़े, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पैकरा*
सदस्यगण, जैसवाल सिंह सोरी, घरभरन आण्डिल्य, गीता प्रसाद सिंह, बलराम सिंह नेटी, शिवचरण पंडो,श्री बबलू राम तिग्गा श्री नानसाय मिंज*
उक्त सभी पदाधिकारीगणों व सदस्यगणों का चयन संगठन की नियमावली के तहत सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए देव सिंह करियाम द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button