प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री टी एस सिंह देव ने जनता की समस्या सुनी और कई विकास कार्यों की सौगात दी।
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ब्लाक के ग्राम खम्हरिया में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित रहे। मंत्री सिंह देव ने स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा मंत्री टी एस सिंह देव ने ग्राम खम्हरिया में 50 लाख के सामुदायिक भवन और ग्राम फतेहपुर में घुनघुट्टा नहर के पक्कीकरण का शिलान्यास किया। वही स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने उदयपुर में एकलव्य विद्यालय की सौगात क्षेत्र की जनता को दी। मंत्री टीएस सिंह देव ने कहां की उदयपुर की जनता ने विकास कार्य संबंधित कई मांग रखी है। जनता की मांगों को आने वाले समय में पूर्ण किया जाएगा। वहीं इन दिनों उदयपुर में ज्वलंत मुद्दा लेमरू हाथी अभ्यारण के संबंध में मंत्री सिंह देव ने कहां कि कई गांव के ग्रामीण इस प्रोजेक्ट से सहमत नही है। ग्रामीणों में भय की स्थिति निर्मित हो गई है कि प्रशासन और वन विभाग उनपर दबाव बनाकर इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी न ले ले। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी मंजूरी के बगैर लेमरू अभ्यारण में कोई भी क्षेत्र नहीं जाएगा। जब तक ग्रामीण इस प्रोजेक्ट के लिए सहमत नहीं होते तब तक उनसे प्रशासन या फिर सरकार जबरन मंजूरी नहीं लेगी।
इस दौरान पंचायत मंत्री के द्वारा स्वयं सहायता समूह को सहायता राशि का चेक तथा 2 विकलांगों को ट्राई साइकिल भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला अधिकारी सहित विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, ठाकुर सिंह श्रीमती राधा रवि, विभा सिंह द्वारिका यादव सहित हजारों की संख्या में लोग अपने नेता को सुनने देखने और मिलने पहुंचे थे विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना काल में इस तरह का मंत्री जी का पहला दौरा था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button