बाहर से सप्लाई कम, इस बार महंगे मिलेंगे पटाखे

जशपुर. इस बार दीपावली में पटाखा जलाना ज्यादा महंगा होगा। क्योंकि मांग के अनुरूप पटाखे नहीं मिल पा रहा है। आसपास के पटाखा बाजार के अलावा कलकत्ता के पटाखा बाजार से भी आर्डर देने के बाद इंतजार करना पड़ा रहा है। इसके अलावा इस बार चायनीज व अन्य विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध का असर भी दिख रहा है। चायनीज पटाखे कम दाम में मिल जाते थे, जो इस बार बाजार में नहीं रहेगा। जिले में दीपावली पर्व को लेकर अबतक बैठक नहीं हुई है। इसलिए पटाखा बिक्री को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुआ है। पर पटाखों के दाम में उछाल की पूरी संभावना है। शहर के पटाखा व्यापारी रांची और कलकत्ता से पटाखा मंगाकर बेचते हैं। पर इस बार आर्डर देने के बाद व्यापारियों को वेटिंग में रहना पड़ रहा है। पटाखा कंपनियां विभिन्न स्थानों से आ रहे आर्डर को कलेक्ट करने के बाद बारी-बारी से माल भेज रही है। पटाखा व्यापारी अशोक गुप्ता की मानें तो रांची के पटाखा बाजार में उतना माल नहीं है। लॉकडाउन के वक्त लेबर फैक्ट्रियों से वापस चले गए थे। अनलॉक होने के बाद फैक्ट्रियां शुरू भी हुईं तो मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं कर पा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button