रायगढ़ में ट्रक से बचने के दौरान गड्‌ढे में गिरी बोलेरो; 3 युवकों की मौत, 2 घायल

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देर रात हुए सड़क हादसे में बोलेरो सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल हो गए। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ओडिशा से आए थे।

  • पुसौर धान मंडी के पास देर रात हुआ हादसा, ढाबे से खाना लेकर लौट रहे थे
  • ओडिशा से शादी समारोह में शामिल होने के लिए किरोड़ीमल नगर आए थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार युवक ढाबे से खाना लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पुसौर धान मंडी के पास सामने से आ रहे ट्रक के साइड से बोलेरो टच हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बरगढ़ से कुछ युवक बोलेरो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए किरोड़ीमल नगर के पतरापाली गांव आए थे। यहां से 8 युवक देर रात बिना खाना खाए ओडिशा लौट रहे थे। उनकी प्लानिंग रास्ते में ढाबे पर खाना खाने की थी। रास्ते में कोई ढाबा नहीं दिखा तो वे चंद्रपुर की ओर बढ़ गए। इस दौरान रास्ते में 3 युवकों को कोड़ातराई में उतार दिया।

तेज रफ्तार के चलते बोलेरो चालक ने खोया नियंत्रण
इस दौरान किसी ढाबे पर खाना लेकर वे घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में बोलेरो साइड से छू गई। रफ्तार तेज होने के चलते झारखंड निवासी चालक विकास मेहता ने बोलेरो पर नियंत्रण खो दिया जिससे बोलेरो गड्ढे में गिर गई। इस दौरान बोलेरो 5 बार पलटी। हादसे में विकास सहित ओडिशा निवासी कृष्णा पटेल और स्वरूप बरई की मौत हो गई। वहीं मनोह मेहर व तुषार रंजन घायल हो गए। सभी की उम्र 20 से 25 साल है।

साभार : दैनिक भास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button