5 लाख 80 हजार दीए बेचने का लक्ष्य, 1 लाख बिके

रायगढ़. दीपावली त्योहार के लिए इस बार बिहान की दीदियों ने भी खास तैयारी की है। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की दीदियों ने त्योहार के लिए आकर्षक दीए तैयार किए हैं। मिटटी के इन दीए को विभिन्न रूपों में ढालकर उस पर कलात्मक चित्रकारी की गई है। जिले के सभी विकासखंडों में स्व-सहायता समूह बड़े पैमाने पर इन दीए को तैयार कर विक्रय कर रही हैं। 30 समूह की महिलाएं इस काम में लगी हुई है। 1 से 10 रुपए तक की कीमत के लगभग 1 लाख दीए की बिक्री अभी तक की जा चुकी है। महिलाओं ने दीवाली तक लगभग 5 लाख 80 हजार दीए बेचने का लक्ष्य रखा है। इस काम से जुड़ी महिलाएं बताती हैं कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों के द्वारा स्वालंबन के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन होता है साथ ही रोजमर्रा की जरूरत के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार किए जाते हैं। त्यौहारों को देखते हुए भी उत्पाद बनाए जाते हैं। आगामी दीवाली के त्यौहार को ध्यान रखे हुए मिट्टी के दीए बनाने का काम किया जा रहा है। जिससे किफायती दरों पर लोगों को आकर्षक दीएं मिलने के साथ ही समूह की महिलाएं भी अपने लिए आय अर्जित कर सकेंगी। इन दीए को रायगढ़ में सिग्नल चौक स्थित बिहान मार्ट, सारंगढ़ बिहान मार्ट, जनपद पंचायत पुसौर बिहान मार्ट के साथ ही धरमजयगढ़, खरसिया, तमनार, बरमकेला, लैलूंगा व घरघोड़ा के जनपद पंचायतों में बने सेल्स काउंटर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजारों में भी विक्रय किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button