श्रमिक संघ ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व पुत्र को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
रायगढ़। रायगढ़ के श्रमिक संगठनों ने मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के माटीपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए
छत्तीसगढ़ कामगार सिविल एवं पेंटिंग मजदूर संघ रायगढ़ व भारतीय कामगार संघ रायगढ़ के द्वारा नया शनि मंदिर श्रमिक चौक में प्रातः 9:00 बजे शहिदों को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। त्रिपाठी परिवार को ईश्वर इस अकस्मात् आए दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । यही कामना उपस्थित श्रमिकों ने की। श्रद्धांजलि सभा में कामगार सिविल एवं पेंटिंग मजदूर संघ रायगढ़ के अध्यक्ष गुड्डू सिंह , भारतीय कामगार संघ रायगढ़ के अध्यक्ष महादेव परिहारी एवं नेहरू खान्डे, धनाऊ वारे, बबलू कश्यप, अमर, फिरोज भट्ट, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राजेश, पूनम, हाउ, दिलीप, मोनू सिंह, सीताराम, जानकी, आशा सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे।

