वन विभाग ने ओंगना गांव में हाथी हमले से हुई मौत में मृतक की पत्नी को दिया 5 लाख 75 हजार का जनहानि मुआवजा राशि चेक।
असलम खान धरमजयगढ़ न्यूज-: धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत ओंगना गांव में हाथी हमले से हुई ग्रामीण की मौत के करीब 1 माह बाद मृतक की पत्नी को वन विभाग ने दिया जनहानि मुआवजा राशि 5 लाख 75 हजार का चेक हालांकि यहाँ बता दें,रुपए कभी इंसान की कमी पूरा नही कर सकता लेकिन फिर भी सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि कहिं न कहीं डूबते को तिनके का सहारा बतौर राहत जरूर दिलाएगा।
आपको बता दें,आज से करीब एक माह पूर्व धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत ओंगना गांव में रात्रि करीब 3 बजे मोहित राम यादव अपने परिजनों के साथ घर मे सोया हुआ था उसी दौरान लघु शंका के लिए वह उठा हुआ था उसी दौरान घर से कुछ कदम आगे निकला ही था कि अचानक पहले से वहाँ मौजूद हाथी के जद में आ गया और फिर हाथी उसे उठाकर पटक पटक मार डाला था जिस पर वन अमला मौके पर पहुंच मुआवजा राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया तेज कर दी थी।
लिहाजा आज ओंगना सरपंच पति रामदयाल राठीया और वन संयुक्त प्रबंधन अध्यक्ष जगरनाथ गुप्ता के सक्रियता के परिणाम स्वरूप मृतक की पत्नी नीरा यादव को धरमजयगढ़ रेंज ऑफिस बुलाकर रेंजर रामचंद्र यादव अपने समस्त स्टॉफ के समक्ष मीरा यादव को मुआवजा राशि के रूप में शासन से मिलने वाली 575 हजार रुपए का चेक प्रदाय किया गया जब इस संबंध में मृतक की पत्नी मीरा यादव से पूछा गया तो जवाब आया शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि का सदुपयोग किया जाएगा कुछ रुपए अपने बच्चों के नाम से बैंक में जमा किया जाएगा। बाकी राशि से घर निर्माण किया जाएगा।चूंकि वर्तमान स्थिति में सहीं ढंग से उनका घर नही है।

