धौराभांठा में धान खरीदी शुभारम्भ,तहसील व पुलिस प्रशासन मुस्तैद
तमनार 2.12.2021 छत्तीसगढ़ राज्य में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ की गई है। तमनार तहसील के धान उपार्जन केंद्र धौराभांठा में धान खरीदी शुभारम्भ की गई है सर्वप्रथम उपार्जन केंद्र धौराभांठा में अतिथियों जनप्रतिनिधि व किसान बन्धुओ समिति सदस्यों द्वारा मॉ लक्ष्मी किलो वाट की पूजा अर्चना कर किसानों को प्रसाद बांटा गया।शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु बनोपज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार,ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल , मानिक पटनायक, ओमप्रकाश बेहरा,प्रफुल्ल गुप्ता, मनीष ठेठवार, शंम्भू चौधरी एवं समिति अध्यक्ष प्रबंधक कम्प्यूटर आपरेटर अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । दो.कृषक से 174.00 क्वींटल धान खरीदी किया गया ।शासन के दिशा निर्देश में धान खरीदी शुरुआत 1दिसम्बर से प्रारम्भ की गई है लेकिन कुछ केंद्रों में फड़ की पूर्ण तैयारी व बारदाने की कमी से खरीदी शुरू नही हो पाई है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल भी लक्ष्य से अधिक धान खरीदी होने का अनुमान है।जिला प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन को ओडिसा राज्य व अन्य सीमा बॉर्डर में निगरानी रखने निर्देश दिए हैं। तमनार थाना प्रभारी एलपी पटेल ने बॉर्डर पर आरक्षक की ड्यूटी लगवाकर अन्य खरीदी केन्द्रों का सघन पेट्रोलिंग किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बारदाने को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने किसानों से लिए जाने वाले बारदाने का दाम बढ़ा दिया है। किसानों को अब प्रति बारदाने के लिए 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले बारदाने का दाम 18 रूपए प्रति नग निर्धारित किया था, जिसे अब राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है। इस संबंध में खाद्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

