पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला – राजनांदगांव (छ0ग0)
दिनांक – 05.03.2022
चाकू दिखाकर शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने वाले युवक को किया गया गिरफतार
प्रार्थी तीर्थराज वर्मा निवासी शंकरपुर राजनांदगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.03.2022 के करीबन 11ः00 बजें मैं अपने दुकान में था तभी उडिया मोहल्ला का विनय भारती उर्फ बिसरू अपने हाथ में स्टील का चाकू लेकर आया और मुझे शराब पीने के लिये पैसा मांग रहा था, जिसे पैसा देने से मना करने पर हाथ में रखे चाकू को लेकर लहराकर आज तुझे मार दुंगा कहकर चिल्ला रहा था तब आजाज को सुनकर पडोस के दुकानदार आये तब विनय उर्फ बिसरू वहॉ से भाग गया यदि पडोस के दुकानदार नही आते तो अवश्य ही कोई गंभीर घटना घटित करता कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया बाद श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी श्री गौरव राय व निरीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली श्री शक्ति सिंह के नेतृत्व आरोपी विनय उर्फ मिश्रु भारती पिता स्व0 बलदेव भारती उम्र 26 साल निवासी शंकरपुर उडिया मोहल्ला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को पकडकर आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का चाकू बरामद किया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर 327 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरेपी को दिनांक 05.03.2022 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी श्री शक्ति सिह, सउनि नंदकुमार फरदिया, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।
आरोपी :- 1. विनय उर्फ मिश्रु भारती पिता स्व0 बलदेव भारती उम्र 26 साल निवासी शंकरपुर उडिया मोहल्ला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव ।
जप्ती :- 01 नग स्टील का चाकू

