कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गोढ़ी में ब्लाक स्तरीय विकास प्रबंधन समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण सम्पन्न
शाला प्रबंधन समिति की महत्व एवं विद्यालयों में एस.एम.डी,सी के कर्तव्यों की दी गई जानकारी
कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गोढ़ी में ब्लाक स्तरीय शाला विकास प्रबंधन समिति के विद्यालयों में सार्वभौमिक सतत् विकास की क्षमता विकसित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया
जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता अधिवक्ता एंव सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ,के द्वारा शाला विकास प्रबंधन समिति के महत्व एवं विद्यालयों में एस.एम.डी ,सी. के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। वही विकास खंड शिक्षा अधिकारी फागुलाल सिदार के द्वारा शाला विकास प्रबंधन समिति के माध्यम से विद्यालय का सुदृढी़करण, समुदाय एवं विद्यालय के बीच का तालमेल बनाकर छात्रहित पर सहयोग करने तथा शिक्षा अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई
साथ ही साथ बच्चों को कैरियर काउंसलिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया एवं मोटिवेशन किया गया मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए प्रोफेसर डॉक्टर बारीक जी को विशेष आमंत्रित किया गया था बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई उक्त कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक साला गोढ़ी
के प्राचार्य श्रीमती बारीक मैडम जी एवं समस्त सम्माननीय शिक्षक शिक्षिका गण प्रबंध समिति के एंव ग्राम पंचायत गोढ़ी संरपच गोबिंद सिंह नेटी सहित सम्मानीय सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुई विदित हो कि कन्या आश्रम गोढ़ी रायगढ़ जिले की आदिवासी छात्रावास में से एक प्रमुख मॉडल छात्रावास है यहां आदिवासी कन्याएं हॉस्टल में रहकर स्कूल में शिक्षा प्राप्त करती हैं यह स्कूल विविध कलाओं के साथ बच्चों को बौद्धिक शारिरीक एवं आत्म निर्भर बनाने की भी शिक्षा उन्हें दी जा रही हैं ताकी बच्चों के उज्जवल भविष्य साकार हो सके।

