एक बार फिर छाल क्षेत्र में मुख्यमार्ग में अवैध कोयले की खरीदी बिक्री जोरो पर!
@अधिकारी कर रहे अनदेखी,आखिर किसकी शह पर चल रहा काले हीरे का अवैध कारोबार!
असलम खान धरमजयगढ़/रायगढ़ :- कहते हैं कि,छाल क्षेत्र में अवैध काम करने वालो को अपना कोई भी कारोबार करने और जमाने मे ज्यादा समय नही लगता, चाहे वो किसी भी प्रकार का अवैध कार्य क्यू ना हो! और इन अवैध कार्य को अंजाम देने कोई समस्या आये भी तो बखूबी उसे मैनेज कर लिया जाता है।
खबर है के,इन दिनों छाल से हाटी मार्ग में बेहरामार ओम ढाबा के पास अवैध कोयले का कारोबार फल फूल रहा। जंहा मुख्यमार्ग किनारे इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाकर कोयला लोड ट्रेलर वाहनों से स्टीम कोयला डंप कराकर महज 3-4 रुपये किलो में खरीदा जा रहा है। और हर दो दिनों में खरीदी किये कोयला को जेसीबी से दुबारा लोड कराकर कभी ईटा भट्ठा में बेंच दिया जाता है,तो वहीं कुछ कोयला को पत्थलगांव ले जाकर अच्छे दामो में खपाया जा रहा है ।
आपको बता दें की इन कोयला तस्करों को शासन प्रशासन का तनिक भी भय नही है। यही वजह है की मुख्य मार्ग के किनारे ये अवैध कार्य करने को लेकर एकदम निश फिकर हैं। जबकि इसी रास्ते से छाल थाना की गाड़ी पेट्रोलिंग करती है ,पर उनको यह सब नजर नही आता या फिर शायद उन्हें तस्करों द्वारा काला चश्मा पहना दिया गया है। जिसकी वजह से अवैध काले कोयला का भंडार उन्हें नही दिखता है? बहरहाल इन कोयला तस्करों का कारोबार बगैर रोक टोक जोरो से चल रहा है।ऐसे आलम में लोगों के जहन में सवाल उठना लाजिमी है की आखिर कोल तस्करों को कौन शह दे रहा है,?वहीं बताते चलें की जब मीडिया द्वारा छाल थाना प्रभारी को अवैध कोल तश्करी के बारे जानकारी लेने फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया,ऐसे में अंदाजा लगता है की पत्रकारों से पहले शायद उनके पास कोल तस्करों का फोन पहुंच गया होगा! !

