सुकमा. जिले में पुलिस ने 30 लाख रुपयों के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक रुपयों के बारे में कोई पुख्ता प्रमाण नही दे सका। जिसके बाद रुपयों को जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस नेशनल हाईवे 30 में चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाली वाहनों का चेकिंग कर रही थी इसी बीच सुकमा की ओर से एक टोयटो कार क्र. MP 09-WD 7658 आती हुई दिखी। पुलिस ने कार चालक को चेकिंग के लिए गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक गाड़ी को बिना रोके आगे निकल गया।
जिसके बाद तोंगपाल पुलिस ने और चालक का पीछा करके गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी की तलाशी के दौरान सीट के नीचे बने बॉक्स में नोट भरे पड़े थे। जिसके बारे में पुलिस ने युवक से पूछताछ किया। लेकिन युवक रुपयों के बारे में पुख्ता प्रमाण नही दे सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कार और 29 लाख 80 हज़ार रुपये को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी केरल के कासरगोड का रहने वाला था। जिसकी पहचान नियास पारा पिता अब्दुल्ला पारा के रूप में की गई है।

