ज्योति अग्रवाल का दुःखद निधन
हंडी चौक निवासी गोपाल अग्रवाल (हलुवाई) की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति अग्रवाल का दुःखद निधन आज प्रातः 4 बजे हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से कयाघाट के हेतु अपरान्ह 1 बजे रवाना हुई उनके बेटे सूरज ने उन्हें मुखाग्नि दी l उनकी अंतिम यात्रा में गणमान्य जन शामिल थे l वेअपने पीछे 2 पुत्रियां व एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गई। 48 वर्षीय ज्योति लंबे समय से बीमार चल रही थी l बुधवार तबियत बिगड़ने पर उंन्हे डॉक्टर रूपेंद्र पटेल के यहाँ दाखिल किया गया l गुरुवार प्रातः 3 बजे उंन्होने इस नश्वर संसार से अंतिम विदाई ली

