डाइट धरमजायगढ़ के प्रशिक्षार्थियों ने इंटर डाइट मे अपना परचम लहराया
रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्र रायगढ़ ,सारंगढ़, बरमकेला ,पुसौर एवं पूरे जिले भर से आये हुए प्रशिक्षार्थी ने रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए रायगढ़ जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट )धरमजयगढ़ की ओर से अपना परचम पेंद्रा मे लहराया है ज्ञात हो की पेंड्रा मे इंटर डाइट प्रतियोगिता चल रही है जिसमे विभिन्न जिलों के डाइट ने हिस्सा लिया इसमे डाइट कोरबा,पेंड्रा,बिलासपुर,कोरिया, जशपुर, अंबिकापुर,धरमजयगढ़ ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता मे डाइट धरमजयगढ़ ने कुल तीन पुरस्कार प्राप्त किये जिसमे बैडमिटन एकल मे अमन पैकरा ने 2 और बैडमिंटन युगल मे अमन पैकरा और अरुण चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही एकल डांस प्रतियोगिता मे संध्या सारथी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ओवरआल धरमजयगढ़ का प्रदर्शन शानदार की इसके साथ हि ग्रुप डांस मे धरमजयगढ़ का थीम डांस लोगो का मन मोह रहा था जिसमे बेटियों की आजादी पर जोर दिया गया की सभी दर्शक इस प्रस्तुति को देख कर खुश हो गये इस शानदार प्रस्तुति के बाद डाइट धरमजयगढ़ के प्रचार्य अनिल पैकरा सर ने सभी को बधाई दी इस कार्यक्रम मे बच्चो के मार्गदर्शक बन कर गये बर्जेश द्विवेदी और सप्पन मंडल का भी इसमे विशेष योगदान रहा इनके मार्गदर्शन मे बच्चो ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने संस्थान का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशग किया है

