पुसौर पुलिस फरार वारंटियों को लगातार कर रही न्यायालय पेश, दो दिनों में 5 वारंटों की तामिली
*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पुसौर उपनिरीक्षक गिरधारी द्वारा न्यायालय से जारी किये गये वारंटों की निरंतर तामिली के लिये अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में गत शनिवार एवं आज मारपीट एवं शराब के केस में आरोपियों पर जारी पांच वारंटों की तामिल कर वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया है जो नियत तिथि को न्यायालय उपस्थित नहीं होने से माननीय न्यायालय द्वारा वारंटियों का वारंट जारी किया गया था ।
तामिल किये गये वारंटी –
(1) विनोद सिदार पिता शौकीलाल सिदार उम्र 47 वर्ष निवासी लोहाखान पुसौर (2) सेत कुमार गुप्ता पिता कुशराम गुप्ता 49 वर्ष निवासी छिछोर उमरिया पुसौर (3) प्रेम कुमार सिदार पिता कुंदरू सिदार 52 वर्ष निवासी बरपाली थाना पुसौर (4) दिलमणि सिदार पिता प्रेम कुमार सिदार उम्र 27 वर्ष निवासी बरपाली थाना पुसौर (5) रामजीत पटेल पिता भुरसू पटेल उम्र 62 वर्ष निवासी बाघाटोला थाना पुसौर ।

