पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी उड़ीसा से गांजा तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डोंगरीपाली पुलिस ने एक बार फिर मोटरसाइकिल पर अवैध गांजा तस्करी करते आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 2 केजी गांजा और नई हौंडा बाइक जप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार कल डोंगरीपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर वाली काला रंग की होंडा बाइक में एक व्यक्ति कोदोपाली से झाल की ओर अवैध गांजा लेकर जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम झाल स्कूल के पास नाकेबंदी की,जहां संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया।
पूछताछ करने पर चालक अपना नाम विदेशी बरिहा पिता मानू बरिहा उम्र 32 वर्ष निवासी जोगीदादर थाना सिंघोड़ा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया, जो बाइक के पेट्रोल टंकी के ऊपर 02 पैकेट संदिग्ध पदार्थ (गाजा) रखा हुआ था। जिसका वजन कराया गया जो 02 किलोग्राम मादक पदार्थ गाजा कीमती करीबन ₹15,000 का पाया गया ।

