गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ अमर स्तंभपुराने विवाद को लेकर पंचायत के भरी सभा में एक परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है वहीं मारपीट के बाद घायल सदस्यो को डायल 112 की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है आपको बता दे की यह पूरा मामला धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम सोहनपुर का है जहां आज किसी विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यो को सभा में बुलाया गया था और इसी दौरान मारपीट की यह घटना घटी है मामले को लेकर घायल परिवार के सदस्य ने बताया कि गांव के ही एक परिवार उनसे उनका पुराना विवाद है और विवाद खत्म करने के नाम पर पूर्व में ही उसकी भरपाई भी कर दी गई है और लेकिन उक्त परिवार उस बात की रंजिश रखते हुए आज पंचायत में चल रहे मीटिंग के दौरान फिर से विवाद करने लगे और निधि यादव,उजेशर यादव,केशबो यादव तथा नारायण यादव सहित अन्य लोग मारपीट कर ईट पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिए जिसमे चूड़ामणि यादव, फूलोबाई और लक्ष्मण यादव को जबरदस्त चोटें आई है वही घटना के बाद इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई तो मौके पर आरक्षक सुरेश कुमार टोप्पो और चालक अमित भगत पहुंचे तथा सभी घायलों को उपचार के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया है जहां एक युवक और एक महिला गंभीर स्थिति में है।

