गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ अमर स्तंभ
आज शाम होते होते धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र में दुर्घटना के तीन मामले सामने आए गनीमत यह रही की तीनो एक्सिडेंट के केस में बाइक चालक बाल बाल बचे है
धरमजयगढ़ के रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज शाम अज्ञात ट्रेलर वाहन ने पीछे से बाइक में सवार तीन लोगो को टक्कर मार दी जिसमे दो युवक बुरी तरह घायल हो गए वहीं डायल 112 की मदद से घायल युवकों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां घायल युवकों का इलाज किया जा रहा है आपको बता दे की कापु क्षेत्र के ग्राम बेंदो पानी निवासी हृदय नाग मनोज नाग और चित्रा नाग अप्रिवारिक कार्यक्रम में ग्राम बिछीनारा गय हुए थे और वापसी के दौरान जैसे ही धरमजयगढ़ के रायगढ़ रोड में स्थित कोशा बाड़ी के पास पहुंचे थे की पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की ठोक दिया वहीं घटना के बाद आवागमन कर रहे लोगो ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर आरक्षक संत पटेल और चालक अमित भगत पहुंचे और घायल युवकों को स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उनका मरहम पट्टी किया जा रहा है।वहीं मामला तेजपुर के पास स्थित अमृत ढाबा के पास की है जिसमे सीसरिंगा निवासी चंदन और गोकुल लकड़ा मेहमानी करने जा रहे थे की उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई और बाइक में स्वर दोनो युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गए वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को कोल किया तो आरक्षक संत पटेल और चालक अमित भगत घटना स्थल पर पहुंचे तथा दोनो घायल युवकों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उनका इलाज किया जा रहा है आपको बता दे की इस दुर्घटना में गोकुल लकड़ा के सिर चोटें आई हैं वहीं चंदन के हाथ पैर बुरी तरह जख्मी हो गय है।बहरहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है।
इसी तरह धरमजयगढ़ में धान बीज लेने आया बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया जिसे आसपास मौजूद लोगो ने डायल 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया आपको बता दे की धरमजयगढ़ के पास स्थित ओंगना गांव का निवासी सुंदरलाल गुप्ता आज कृषि समान के साथ साथ धान बीज लेने धरमजयगढ़ आया हुआ था और खरीददारी करने के बाद घर जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था कि राजागढ़िया के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया वही इस दुर्घटना में बाइक चालक के चेहरे पर और अंदरूनी चोटें लगी जिसके बाद आसपास मौजूद लोगो ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी तो मौके पर आरक्षक संत पटेल और चालक अमित भगत पहुंचे और घायल युवक को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।

