सकरी थाना क्षेत्र में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार में खूनी खेल हुआ है। छोटे भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर बड़े भाई और भाभी की हत्या कर दी है। हमले से दो भतीजीयां भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने हमला करने वाले पति पत्नी और उनके दो नाबालिग बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जरहाभाठा जतिया तालाब बेदू गैरेज के पास रहने वाला एक परिवार के बीच हुआ है। बताया जा रह है कि पीड़ित परिवार के मुखिया यानी मृतक और आरोपी के पिता रूपनाथ गढेवाल के द्वारा ग्राम पाड (सैदा) में अपने तीन बेटे दीपक, ओम शंकर, सुग्रीव के नाम से करीब 7 एकड़ कृषि जमीन खरीदे थे। इसी पैतृक जमीन को लेकर विवाद हुआ करता था। घटना के बाद मामले की शिकायत दीपक के छोटे भाई की पत्नी नीलम के द्वारा सकरी थाने में दर्ज कराई गई है।
शिकायत में नीलम ने पुलिस को बताया है कि ससुर एवं सास के मृत्यु के बाद जमीन की पर्ची को ओम शंकर गढेवाल रख लिया है। खुद को पूरे जमीन का मालिक बता कर जबरन कब्जा कर पिछले पांच साल से खेती कर रहा है। उस जमीन के बटवारा के लिए सभी भाई में बातचीत हुई थी। उसी बटवारे की बात को लेकर जेठ दीपक गढेवाल मजदूर लेकर कल दोपहर करीब 01-02 बजे खेत ग्राम पाड (सैदा) गये थे। जहां खेत को बोने के नाम पर दोनो भाई में विवाद हुआ। उसके बाद दीपक गढेवाल वापस घर आ गया।
शाम करीब 05/00 बजे उसी जमीन विवाद को लेकर आरोपी ओम शंकर गढेवाल उसकी पत्नी संगीता गढेवाल और उसकी लडकी भूमि गढेवाल,गरिमा गढेवाल के द्वारा दीपक गढेवाल उनकी पत्नी पुष्पा गढेवाल से लडाई झगडा कर रहे थे। ओम शंकर गढेवाल तलवार जैसे हथियार से,संगीता गढेवाल कुल्हाडी से,लडकी भूमि गढेवाल,गरिमा गढेवाल लोहे के राड से सभी लोग मिलकर दीपक गढेवाल व उसकी पत्नी पुष्पा गढेवाल पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। भतीजी रोशनी और हर्षिता को ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका ईलाज चल रहा है।

