धरमजयगढ़ पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित सीसरिंगा के पास आज कार चालक और कर में सवार महिला तथा एक बच्चा दुर्घटना का शिकार होते होते बचे है ।घटना को लेकर नवागांव निवासी कार चालक ने बताया की आज दोपहर बाद वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ राजपुर से आमापाली के पास स्थित नवागांव जाने के लिए निकले थे की सिसिरिंगा गांव के पास अचानक उसका मोबाइल फोन बजने लगा इसी दौरान जैसे ही युवक ने जेब में हाथ डाला और मोबाइल निकला उनकी कार नियंत्रित हो गई और सड़क पर स्थित पूल के हटते से जा टकराई वही कार धीमी गति में थी इस वजह से कार में सवार लोग किसी हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए इस दुर्घटना में महिला और बच्चे को मामूली चोटें आई जिसके बाद आवागमन कर रहे लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी तो मौके पर डायल 112 के आरक्षक संत पटेल और चालक अमित भगत पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उनका मरहम पट्टी किया गया।

