नेवई थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ एक महिला ने दुष्कर्म के मामले में तहसीलदार के खिलाफ थाने जाकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। चूंकि पूरा मामला तहसीलदार से जुड़ा हुआ है। इसलिए मामले को सेंसेटिव मोड पर रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार सुनील कुमार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। जो कि वर्तमान में तहसीलदार के पद पर कोटा में पदस्थ है।
पीड़िता उम्र 35 वर्षीय युवती ने थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई शिकायत में बताया है, कि आरोपी तहसीलदार सुनील कुमार उम्र 40 वर्षीय ने लिमतरा में पदस्थ रहते हुए। युवती के जान पहचान में आया। जिसके बाद दोनों में काफी लंबे समय तक प्रेम संबंध चलता रहा। जिसजे बाद पीड़िता युवती को 5 साल के प्रेम संबंध के बीच, आरोपी के शादी शुदा होने की बात का भनक तक नहीं लगा।
इसी बीच आरोपी ने युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर नाजायज यौन संबंध बनाया। जब युवती को पता चला कि आरोपी शादी शुदा है तब तक देर हो चुकी थी। जिसके बाद पीड़िता ने अब पुलिस की शरण ली है।
इधर मामला प्रकाश में आते ही पुलिस विभाग भी तत्परतापूर्वक जाँच में जुट गया है। आरोपी तहसीलदार के विरुद्ध इंडियन पीनल कोड(IPC) की धारा 376 के अनुरूप मामला दर्ज कर लिया है, एवं विवेचना में लेकर उक्त मामले की जाँच में जुट गई है।।

