बच्चों से अश्लील हरकत न मारपिट करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने व कलेक्टर को शिकायत
रायगढ़ अंचल — क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों के साथ अश्लील हरकत व मार पिट करने का मामला सामने आया है। बच्चों की शिकायत के बाद भी कोतरा रोड़ पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों अपने बच्चों को साथ में लेकर जिला कलेक्टर रायगढ़ को प्राथानाध्याक श्याम कुमार कंवर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कि है ,अभिभावकों ने पत्रकारों को बताया कि कलमी बस्ती निवासी श्याम कुमार कंवर गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि वह बच्चों के साथ अश्लील हरकत व मारपिट करता है साथ ही पैर दबाने व मेहेन्दी लगाने के लिए बोलता रहता है जिसकी शिकायत कोतरा रोड़ थाने में में कि गई थी उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे ग्रामीणों ने रायगढ़ कलेक्टर को उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है

