जेठानी ने देवरानी को ईट से मारा अधिक जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
सिथरा गांव में पत्थर फेंकने से मना करना देवरानी को इस वक्त महंगा पड़ गया जब इस बात से नाराज होकर जेठानी और उसकी बेटी ने महिला के चेहरे को ईट से मारना शुरू कर दिया वहीं घटना के बाद महिला को इलाज के लिए धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है आपको बता दे घटना सिथरा गांव के उरांव मुहल्ले की है जहां जसंति उरांव ने घटना को लेकर बताया की वह अपने घर पर थी इसी बीच उसकी जेठानी फुलमनी उसके घर के तरफ पत्थर फेंक रही थी तो जसन्ति ने मना किया इतना सुनकर जसन्ती की जेठानी फुलमनी के द्वार जासंती से मारपीट शुरू कर दिया और ईट से उसके चेहरे पर मारने लगे वही आसपास के लोगो ने बीच बचाव किया जिसके बाद महिला को इलाज के लिए धरमजयगरः के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

