पर्याप्त बारिश नहीं, सूख रहे खेत, किसान चिंतित
पत्थलगांव। खेतों में तैयार हो रही फसल को पानी नहीं मिलने के कारण सूख रही है, इससे किसान परेशान हैं। इस साल शुरू से ही अच्छी बारिश नहीं होने से किसान चितिंत हैं।
जुलाई में सूखे के बाद किसानों को अगस्त में बारिश की आस थी, लेकिन मानसून की वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसानों को अब अकाल की चिंता सता रही है।
अगस्त भी सूखे में निकल रहा है। इस वर्ष मानसून के बेरुखी से किसान परेसान है मानसून के प्रवेश के साथ हुई कुछ बरसात से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद तो थी, लेकिन पहले हुई बरसात के बाद अब बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विकाशखण्ड पत्थलगांव के ग्राम घरजियाबाथन भाटामुडा दिवानपुर पालीडीही,,बूढ़ादाढ़, सुरेशपुर,गाला,सहित पत्थलगांव के आस पास के किसानों की फसलें आमतौर पर बरसात पर निर्भर है। बांध नहीं बनने से सिंचाई की सुविधा नहीं हो पा रही है।
अब फसलों को पानी की जरूरत है। ऐसे में बरसात नहीं होने से बोई गई फसलें धूप में तबाह हो रही है। जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।
जिन किसानों के पास सिंचाई का साधन है। उन्हें परेशानी नहीं है, लेकिन जिन किसानों के पास साधन नहीं है उन्हें नुकसान हो रहा है। सरकार द्वारा किसानों की परेशानी देखकर इस क्षेत्र में भी जलाशय का निर्माण कराया गया होता तो किसान नहरों से पानी लेकर फसलों को बर्बाद होने से बचा सकते थे।किसान घनश्याम सिदार ओर रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में सिंचाई का सुविधा नहीं है।
जिसके कारण किसानों की खेती भगवान भरोसे है। इस साल शुरू से बारिश नहीं होने से फसल ठीक नहीं है। पानी की कमी के कारण खेत में धान के पौधे के बजाय खरपतवार ज्यादा नजर आ रहे हैं। किसानों ने निंदाई करना छोड़ दिया है। अब उनके सामने बिन पानी सब सून की स्थिति हो गई है।
यदि खरपतवार समय पर नियंत्रित नहीं हुआ तो उत्पादन भी प्रभावित होगा। वर्तमान में हालात कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं। किसानों की माने तो दो चार दिनों में कही बारिश नहीं हुई तो फसलों पर खरपतवार को रोक पाना आसान नहीं होगा।
उत्पादन होगा प्रभावित
अगर इस माह में दो,चार दिनों में बरसात नहीं होती है तो इस बार सूखे का संकट बन जाएगा ग्राम पालीडीही,झक्करपुर,पाकरगांव,रघुनाथपुर,तिलडेगा, जोराडोल इंजको ईला किलकिला
सहित अन्य गांवों में फसल की स्थिति खराब है। इसी तरह से शहर से लगे हुए गांव भाथुदाढ़, कुमेकेला,महादेव टिकरा,गोढ़ी, पतरपाली सहित अन्य गांव में फसल सूख रही है।
सिंचाई पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान हताश-परेशान हैं। खेतों में निंदाई की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत तिलडेगा के किसान पूनम अम्बष्ट, सुरेशपुर के किसान किशोर गुप्ता ने कहा कि इस साल अच्छी बारिश नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। यदि यही हाल रहा तो इस साल निश्चित तौर पर उत्पादन में असर पड़ेगा।
[03/08, 5:33 pm] raigarhanchalpress@gmail.: पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी से 5 बाइक जब्त
पत्थलगांव । पत्थलगांव पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से 5 बाइक को जब्त किया है । मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव पुलिस को दिनांक 02.08.2022 के प्रातः मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी अजीत कुजूर ग्राम जुनापारा पत्थलगांव एवं एक अपचारी बालक द्वारा क्षेत्र में संयुक्त रूप से मिलकर 05 मोटर सायकल चोरी करके अपने अपने घर में 03 मोटर सायकल को रखे हैं एवं 02 मोटर सायकल को अजय चौहान एवं सालिक तिर्की को बेच दिये हैं। पत्थलगांव पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पता तलाश कर आरोपी अजीत कुजूर एवं एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर तीन मोटर सायकल जप्त किया गया एवं अजय चौहान एवं सालिक तिर्की को चोरी की एक-एक मोटर सायकल बिक्री करना बताने पर अजय चौहान एवं सालिक तिर्की को पता तलाश कर हिरासत में लिया गया एवं उनसे 02 मोटर सायकल जप्त किया गया। आज 03 आरोपियों 1. अजीत कुजूर उम्र 27 साल निवासी जुनापारा पतरापाली थाना पत्थलगांव 2. अजय चौहान उम्र 40 साल निवासी पण्डरीपानी दर्रापारा थाना पत्थलगांव 3. सालिक तिर्की उम्र 58 साल निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड जशपुर के समक्ष पेश किया गया ।

