कबाड़ियों पर कार्रवाई करें प्रशासन – सोनू सिदार
चोरों के हौसले बुलंद फिर भी पुलिस प्रशासन मौन
घरघोड़ा _ विपक्ष के भाजपा आदिवासी नेता जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री सोनू सिदार ने प्रशासन के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगाते हुए लिखित शिकायत कर क्षेत्र में हो रही चोरियां पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से आग्रह किया है, सोनू सिदार ने क्षेत्र में कबाड़ चोरों के हौसले बुलंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासनिक अफसरों से इसकी शिक़ायत किया है, घरघोड़ा नगर से लेकर तहसील क्षेत्र में आय दिन चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही है फिर भी पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे ही अधिकांश मामलों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती है कारण पुलिस प्रशासन की आमजन से सहयोग ना मिलना, हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में इस विषय पर शिकायत किया गया था जिसमें बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी ने आश्वस्त किया है आने वाले समय पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली ठोस व परिणाम रहित होगा, आपको बता दें घरघोड़ा क्षेत्र में विद्युत पावर खंभे व रेल्वे लाईन से भारी मात्रा में चोर चोरी कर रहे जिसकी शिकायत पुलिस थानों में दर्ज है वहीं स्थानीय निवासियों के घर के सामने से मोटरसाइकिल छड़ अन्य लोहे की वस्तुओं को बेफिक्र चोर चोरी कर लेकर जा रहें हैं, जिसके कार्रवाई में एका दुका चोरों की धर पकड़ हो रही है बाकी सब मामले पेंडिंग पड़े हैं, घरघोड़ा नगर में अनेक चोरियां आम लोगों से लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के घरों पर हो चुकी है, फिर भी आज तक चोरी करने वाले चोरों का पता लगाने में पुलिस नाकाम सिद्ध हुई है, घरघोड़ा पुलिस प्रशासन सिर्फ और सिर्फ भूपेश बघेल के द्वारा संचालित शराब भट्टीयों के आस पास पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके कारण खुद कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जाहिर किया है, सरकार के अजेंडा के विपरित पुलिस कार्रवाई कर रही है, और जहां घरघोड़ा पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई कर परिणाम देना चाहिए वहां विफल साबित हो रहीं, प्रात जानकारी व अप्रात सबुत पर चर्चा है कि पुलिस थाना घरघोड़ा के प्रभारी के नीचे पुलिस कर्मचारियों की मिली भगत से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं प्रधान आरक्षक से लेकर सिपाहियों तक का महिना फिक्स है ? जिसके खिलाफ आमजन जल्द ही लामबंद होकर आन्दोलन करने के मुड़ बना चुकी है, घरघोड़ा थाना परिक्षेत्र के आस पास अत्याधिक चोरी होने लगी जिसका रिकार्ड पुलिस थाने में दर्ज मिलेगा, ले देकर कुछ मामलों पर पुलिस प्रशासन को सफलता हासिल होती है फिर भी चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। घरघोड़ा थाना प्रभारी के नाक के नीचे एसआई व हवलदार पुलिस महकमे के नौकरशाह अपनी जेब भरने में लगे हैं, जिसके कारण आम लोगों की समस्यायों को दरकिनार कर दिया जाता है।

