भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर किया अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन
रायगढ़. 20 सितम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की विधिवत भाजपा में घर वापसी हो गई।इसके लिए प्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यालय के विशाल आडिटोरियम में घर वापसी का कार्यक्रम किया था जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छतीसगढ़ के पूर्व जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,प्रदेश भाजपा के महामंत्री विजय शर्मा,ओपी चौधरी एवं केदार कश्यप,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,सांसद संतोष पांडे,प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,प्रदेश भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सत्यानंद राठिया,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,जिला भाजपा के महामंत्री द्वय अरुणधर दीवान एवं सतीश चंद्र बेहरा,जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कौशलेष मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती शीला तिवारी,नगर पालिका निगम रायगढ में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी एवं सैकड़ों की संख्या में रायगढ के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विशाल सभागृह में घर वापसी के कार्यक्रम में ज्यों ही मंच पर विजय अग्रवाल को घर वापसी के लिए आमंत्रित किया गया पूरा सभागार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,विजय भैया जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया।कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।राजधानी में हुए घर वापसी के कार्यक्रम के तीन दिनों बाद कल विजय अग्रवाल जी अपनी कर्मभूमि में आए,पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं ने अपने नेता विजय अग्रवाल के स्वागत अभिनंदन के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी।जैसे ही कोड़ातराई में स्वागत अभिनंदन के बाद उनका काफिला छातामुड़ा बाईपास चौक पहुँचा वैसे ही वहां अपने नेता की प्रतीक्षा में खड़े हजारों कार्यकर्ताओं ने विजय अग्रवाल का आतिशी स्वागत किया यहाँ से बाइक रैली के माध्यम से जूटमिल चौक,मिनीमाता चौक,चक्रपथ चौक,गोपी टाकीज चौक,गौरीशंकर मंदिर चौक,कोष्टापारा,चांदनी चौक,गांजा चौक,हटरी चौक,सुभाष चौक ,रामनिवास टाकीज चौक, गाँधी प्रतिमा चौक होते हुए रामलीला मैदान में बाइक रैली का समापन किया गया योजना तो स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक होते हुए कोतरा रोड चौक तक जाने की थी परंतु कार्यकर्ताओं के प्रेम ने समय के बंधन को अस्वीकार करते हुवे उनके काफिले को यहीं तक आने मे शाम करवा दिया,पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जिला भाजपा के द्वारा पार्टी कार्यालय में विजय अग्रवाल के स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा गया था इसीलिए सर्वसम्मति से आगे की बाइक रैली को स्थगित कर जिला भाजपा के स्वागत अभिनंदन में विजय अग्रवाल शामिल होने पार्टी कार्यालय पहुँचे।जिला भाजपा कार्यालय में विजय अग्रवाल के पहुँचने से पहले ही हजारों कार्यकर्ता वहां पहुँच गए थे अपने नेता को सुनने,उनका सानिध्य पाने एवं उनके स्वागत को आतुर कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।भाजपा कार्यालय में हुए स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला भाजपा के महामंत्री सतीशचंद्र बेहरा ने स्वागत उद्धबोधन दिया,उन्होंने कहा की विजय अग्रवाल की घर वापसी से पूरी पार्टी मजबूत होगी एवं उनके मार्गदर्शन से पूरे जिले में भाजपा आगे बढ़ेगी।इसके बाद पूर्व जिला भाजपा के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने दो लाइन पंक्ति कहकर अपने उद्धबोधन की शुरुवात की उन्होंने कहा कि “भूली बिसरी बिसार दे आगे की सुधी ले” पहले क्या हुआ ,क्यू हुआ हमे उस पर ध्यान नहीं देना है हम सभी का लक्ष्य है कि हम आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल को बाहर का रास्ता दिखाएं।इसके बाद प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य एवं जुझारू नेता गुरूपाल सिंह भल्ला ने अपने चीर परिचित जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भाषण बाजी का बिल्कुल नहीं है आज तो सिर्फ हम आप मिलकर नारा लगाएंगे “देखो-देखो कौन आया-शेर आया शेर आया” पूरा भाजपा कार्यालय इस नारे से गुंजायमान हो उठा।भल्ला जी ने कहा कि विजय भैया के नेतृत्व में हम आगामी विधानसभा में जिले की चारों सिटेंगे जीतेंगे।इसके बाद सभा को प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिले।के संगठन प्रभारी,कुशल वक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही ने संबोधित किया उन्होंने अपने उद्धबोधन में कार्यकर्ताओं को पूर्व के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे पूर्व में विजय भैया के मार्गदर्शन में अविभाजित रायगढ जिले में भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया जाता था।भले ही विजय अग्रवाल जी हमारे दल में नहीं थे पर यहाँ बैठा कोई भी कार्यकर्ता यह नहीं कह सकता कि विजय भैया हमारे दिल मे नही थे।हमारे भैया दल से अलग हुए थे दिल से नहीं।आज शहर की सड़कों ने दल और दिल के।मिलन का वो सुखद नजारा देखा है जिसकी यादें हमारे मनः पटल पर हमेशा सुरक्षित रहेगी।अगले वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभा को सम्बोधित किया उन्होंने आज के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम एवं बाइक रैली में उमड़ी अपार भीड़ के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि अगर आगाज ऐसा है तो अंजाम कितना सुखद होगा इसी सकरात्मक विचार ने मुझे आज खूब आनंदित किया है।इसमें कोई शक नहीं कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे,रायगढ के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए श्री साय जी ने कहा कि आप लोगों के स्नेह प्रेम की बदौलत मुझे 20 वर्षों तक यहां के सांसद रहने का एवं आप लोगों की यथासंभव सेवा करने का गौरव मिला यह मेरे जीवन की असल पूंजी है।विजय अग्रवाल के घर वापसी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तभी से यह प्रक्रिया चल रही थी परंतु दो वर्षों तक कोरोनो महामारी ने जिस तरह पूरे विश्व को प्रभावित किया वैसे ही राजनैतिक गतिविधियो में भी विराम लगा रखा था।आज जाकर वो शुभ दिन आया है।प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल को लबरा मुख्यमंत्री कहते हुए साय जी ने कहा कि कैसे जनघोसणा पत्र में किए गए वादों को भूलकर यहाँ का मुख्य्मंत्री जनता को ठग रहा है।मेरे प्रदेश की जनता भोली भाली जरूर है पर वो समय आने पर आपके सारे ठग का हिसाब करेगी।इसके बाद जैसे ही उद्धबोधन की अंतिम कड़ी में विजय अग्रवाल को बुलाया गया पुनः एक बार कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।अपने उद्धबोधन में सर्वप्रथम विजय अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा का अपने घर वापसी के लिए आभार प्रगट किया साथ ही यह भी कहा कि आप लोगों प्यार,यह आशीर्वाद यही मेरी शक्ति है।आज का कार्यक्रम कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि यह तो देवतुल्य कार्यकर्ताओं का प्रेम व समर्पण है जो आज रायगढ की सड़कों पर दिखा।उन्होंने बड़े स्पष्ठ शब्दों में कहा कि मैं किसी स्वार्थ वश पार्टी में नही आया हूँ,भाजपा तो मेरे लहू के हर कड़ में है,मेरा आज तक का जीवन एवं शेष जीवन भी भाजपा को समर्पित रहा है एवं रहेगा।पार्टी के निर्णय को हमेशा शिरोधार्य मानकर सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करते रहना ही मेरे जीवन का मूल उद्देश्य रहेगा।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को विशेष धन्यवाद देते हुए अग्रवाल जी ने कहा कि कैसे मेरे अनुग्रह को स्वीकार करते हुए अपने व्यस्ततम समय से पूरे रायपुर से रायगढ तक मुझे समय दिए।अंत मे विजय अग्रवाल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रेम एवं विश्वाश के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी को विश्वाश दिलाया कि भाजपा को विजयी रथ पर पुनः आरुण करवाने वे सारथी बनकर सेवा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने लिए कार्य करते रहेंगे। आज की मंचीय व्यवस्था जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान ने संभाली साथ ही कार्यक्रम का आभार भी प्रगट किया।

