रायगढ़. समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर के पद पर भर्ती के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा रायगढ़ द्वारा विज्ञापन जारी कर दिनांक 20 अगस्त 2022 तक आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त 163 आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र/अपात्र किया गया है। पात्रता के संबंध में दावा आपत्ति दिनांक 29 सितंबर 2022 तक आमंत्रित किया जा रहा है। दावा आपत्ति का निराकरण कर पात्र आवेदकों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। आवेदकों से अपेक्षा की जाती है कि, जिले के वेबसाइट www.raigarh.gov.in का निरंतर अवलोकन करते रहें व आगामी गतिविधियों से अवगत होते रहें। अंतिम रूप से पात्र आवेदकों को वर्ग वार मेरिट सूची के अनुसार मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाए जाएगा। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए तिथि व स्थल की जानकारी दी जाएगी।बुलाए गए पात्र आवेदक समस्त मूल दस्तावेजों व एक सेट सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होंगे। सत्यापन के लिए उपस्थित आवेदकों की सत्यापन उपरांत अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी व नियुक्ति दी जाएगी।जिस तरह से विज्ञापन की जानकारी किसी को व्यक्तिगत नहीं दी गई थी वैसे ही आवेदकों को व्यक्तिगत रुप से कोई सूचना नहीं दी जावेगी। जानकारी के अभाव का दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जावेगी। दावा आपत्ति आवेदन पत्र प्रारूप रायगढ़ जिले के वेबसाइट से अवलोकन अथवा डाउनलोड कर सकते हैं।

