रायगढ़. कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा रायगढ़ के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त विद्यालयों, छात्रावासों,एवं आवासीय विद्यालयों में पास्को बॉक्स एवं विशाखा समिति का गठन किया जाना है।जारी निर्देश में कहा गया है कि,कार्यस्थल में लिंग भेदभाव व उत्पीड़न मुक्त स्थान सुनिश्चित हो, इस हेतु कार्यरत महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु विशाखा समिति का गठन शालाओं/ संस्थाओं में किया जाना है। निर्देशानुसार विशाखा समिति के प्रमुख कार्यों में कार्यस्थल पर यौन हिंसा मुक्त वातावरण का प्रचार करना, कार्यस्थल पर एक ऐसा वातावरण सुनिश्चित करना जिसमें समता का अधिकार हो,लिंग आधारित भेदभाव ना हो,पिड़िता पक्ष को सुनना व समाधान करना, पास्को कानून के तहत आवश्यक कार्यवाही करना, लिंग आधारित भेद-भाव को कम करना, संस्था द्वारा पास्को एक्ट के तहत प्राप्त शिकायत का निराकरण एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना, समिति के द्वारा आई चुनौतियां, भविष्य के लिए सुझाव व समिति का वार्षिक कार्य विवरण का प्रतिवेदन उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जाना है। निर्देशानुसार विशाखा समिति के गठन हेतु समिति के सदस्यों में अध्यक्षा- संस्था में कार्यरत वरिष्ठ महिला/ संस्था प्रमुख महिला होंगी, महिला एक्टिविस्ट-वरिष्ठ महिला शिक्षिका/ संस्था में कार्यरत अन्य महिला होंगी, सचिव-महिला शिक्षिका/ संस्था में कार्यरत अन्य महिला होंगी, सदस्य- 2 महिला शिक्षिका/ संस्था में कार्यरत महिला कर्मचारी होंगे। संस्था के सभी महिला कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की घटना को संस्था सचिव/ समन्वयक एवं सहयोग दल के सदस्यों के साथ बांट सकते हैं। समिति के अध्यक्ष से सीधे संपर्क कर सकते हैं एवं कार्यवाही की मांग कर सकते हैं,काउंसलिंग ले सकते हैं,सुझाव ले सकते हैं। प्राप्त शिकायतों व बातचीत को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।*

