अम्बिकापुर से पुरी नियमित बस सेवा की शुरुआत
रायगढ़. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र मे रोडवेज सर्विस को पड़ोसी राज्यों तक मजबूत करने मे अहम भूमिका निभा रहे वासुदेव बस सर्विस के संचालक घनश्याम सिंह मामा ने विजयादशमी पर्व पर रायगढ़ से ओडिशा के लिए लग्जरी बस सेवा शुरु की है। इस बस का शुभारंभ 6 अक्टूबर को एकादशी तिथि पर नगर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड से विधिवत पूजा पाठ कर किया गया।बस संचालक घनश्याम सिंह ने बताया कि रायगढ़ से ओडिशा के विभिन्न जिलों मे गंतव्य के लिए सीमित साधन होने के कारण असुविधा हो रही थी किंतु अब प्रियदर्शी वासुदेव बस की जगन्नाथ पुरी तक सेवा शुरु होने से रोडवेज की बस से यात्रा करने वाले लोगों को लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा की सौगात मिलेगी।रायगढ़ से यूपी,झारखंड,बिहार और मध्यप्रदेश समेत सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे बस सेवा की बेहतर सुविधा देते हुए वासुदेव बस सर्विस ने अब ओडिशा को भी नियमित रोडवेज से जोड़ दिया है। मामा घनश्याम सिंह ने बताया कि रोजाना शाम 4 बजे अम्बिकापुर बस स्टैण्ड से पुरी के लिए लग्जरी एसी टू स्लीपर,बाई टू बर्थ बस यात्रियों को लेकर रवाना होगी जो सीतापुर पत्थलगांव,तपकरा,सुंदरगढ़,झारसुगुड़ा,संभलपुर,कटक,भुवनेश्वर होते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे जगन्नाथ पुरी पंहुचेगी।वहीं पुरी से पुन:शाम 4 बजे बस वापस अम्बिकापुर के लिए रवाना होगी जो अगली सुबह 9 बजे पहुंचेगी। लंबी दूरी की बस मे यात्री सुविधा के लिहाज से बहुत कम स्टापेज दिए गये हैं।वहीं सफर के दौरान भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे जाने की व्यवस्था की गई है।पुरी यात्रा के लिए यात्रियों को घर बैठे टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी गई है जिससे यात्री ओडिशा के तीर्थ और पर्यटन का आनंद सुविधाजनक तरीके से ले सकेंगें।

