मुंगेली। मुंगेली रायपुर मुख्यमार्ग में भारत दाल मिल के सामने भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वही एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से जिला हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस RBS की बस से यह हादसा हुआ वह मुंगेली से रायपुर जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक और बस की आमने सामने की भिंड़त हो गई। इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा घायल हो गया। मृतकों में शत्रुघन साहू और बहादुर साहू पथरिया की मौके पर मौत हो गई। तो वही एक घायल खामही का शिक्षक बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुच गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

