छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवम्बर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के साथ ही राज्य का अंलकरण समारोह व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य की ओर से धरमजयगढ़ विधायक एवं मध्य आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लालजीत सिंह आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रित करने पहुंचे इस दौरान उनके साथ लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार और संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

