

रायगढ़ । शहर के अभियंता भवन में गुरुवार को कलम के देवता चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूम धाम से की गई। रायगढ़ शहर के कर्ण महान्ति ( कायस्थ) समाज द्वारा श्रद्धा के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कलम-दवात की भी पूजा भी की गई , पूजनोत्सव के मौके पर कर्ण महान्ति (कायस्थ )समाज रायगढ़ शहर के अध्यक्ष दुर्बादल पटनायक, विवेकानंद पटनायक, महेश पटनायक, विनोद वहिदार, वेणु वहिदार, मनोज पटनायक, अमित पटनायक, अनुज पटनायक, श्यामसुंदर पटनायक, पितांबर पटनायक, निलकंठ पटनायक, मुकेश पटनायक अमित पटनायक, मेमवती पटनायक, प्रतिमा पड़िहारी, गीता पटनायक, संध्या पटनायक, सरस्वती पटनायक, फकीर पटनायक परिवार, जया पटनायक, महादेव पड़िहारी, विशाल पड़िहारी, यश पटनायक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
वहीं इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर मिष्ठान आदि का चढ़ावा चढ़ाया, उसके बाद दिवंगत डमरूधर पटनायक की याद में व उनके आत्मा शांती के लिए दो मिनट की मौन सभा रखी गई उसके बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया, इसी के साथ महाराज चित्रगुप्त पूजन संपन्न हूआ।

