31 अक्टूबर को होगी पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन
रायगढ़। जिला मुख्यालय से महज 9 किलोमीटर दूर पूर्वांचल के ग्राम लोइंग में श्री श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 26 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है। गांव के ही एक महिला श्रीमती सनमति के द्वारा बनाई गई श्री सिद्धेश्वर महादेव जी की मंदिर ग्रामीणों व अंचल के भक्तजनों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। सनमति जी पहले अपने निवास स्थान पर ही शिव जी पूजा आराधना करती थी ,लोगो मे उनके इस आराधना से यहाँ प्रतिदिन दर्शन करने पहुचते ,धीरे धीरे लोगो का विश्वास इस स्थल पर बन गया । सन सनमति की शिव तपस्या व उनके द्वारा बताए निदान से लोगो की मनोकामना भी पूर्ण होने लगी ऐसे में भक्तजन इस स्थल को अपने सहयोग से भव्य मंदिर बना दिया और आम जन के सहयोग से यहां पंच दिवसीय श्री सिद्धेश्वर महादेव जी की मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है।
27 अक्टूबर को अंकुरारोपन व कलश यात्रा के साथ ही कुंभभरण किया गया वही 28 अक्टूबर को धन्याभिषेक व मूर्ति स्थापना की गई ।वही आज देवता प्रतिष्ठा जीवन्यास सम्पन्न हुआ।30 अक्टूबर को शिव जी की बारात निकाली जाएगी एवम उनका विवाह संपन्न होगा ।31 अक्टूबर को विग्रह प्रवेश पूर्णाहुति व महा भंडारे का आयोजन किया गया हैं। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 42 दंपती कर्ता के रूप में पूजन हवन में शामिल हो रहे हैं।
सूरत पटेल सरपंच ग्राम लोइंग ,ब्रजेश गुप्ता ,सरोज गुप्ता सहित सभी ग्रामवासी इस पुण्य कार्य मे हाथ बटा रहे हैं।

