सट्टा मुक्त रायगढ़ के लिए उमेश अग्रवाल ने कमर कसी
रायगढ़. सटोरियों का प्रकरण नही लड़ने व उनका बहिष्कार करने के निर्णय पर जिला भाजपा उमेश अग्रवाल ने सर्व समाज का साथ देने का निर्णय लिया है l सर्व समाज की बैठक की दौरान भी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मोजुदगी में पुलिस प्रशासन को जम कर खरी खोटी सुनाई और मयंक सहित आधा दर्जन आत्महत्याओं के मामले में पुलिस की भूमिका को भी संदेहास्पद बताया l उमेश अग्रवाल ने कहा इस पुलिस की मिली भगत की वजह से सामाजिक बुराई की जड़े गहरी हुई है l उनके युवा बेटे को भी एक सटोरिए द्वारा प्रलोभन देने का जिक्र किया l मयंक सहित पूर्व में आत्महत्या करने वाले यूवाओ के परिवार जनों को भाजपा की ओर से ठोस आश्वासन दिलाते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि पुराने प्रकरण में भी परिवार जनों को बयान देने सामने आना चाहिए l आज बार एशोसियेशन के अध्यक्ष को
समाजिक हित में सटोरियों का केस नहीं लड़ने बाबत लिखे गए पत्र का समर्थन भी उमेश अग्रवाल ने किया है l अधिवक्ता संघ को लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख है कि सटोरियों के व्दारा सट्टे की रकम की वसूली के लिये दबाव डालने मानसिक रुप से प्रताड़ित करने से युवा व्यवसायी मंयक मित्तल ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी जिसमें पुलिस ने आत्म हत्या के दुष्प्रेरित करने व भयादोहन के आरोप में करण चौधरी अग्रवाल व अफजल धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया हैं सट्टा समाजिक बुरायी होने के साथ युवको जीत की मोटी रकम लालच देकर अपने जाल फंसा लिया था l मंयक भी इसी का शिकार हुआ यदि इस बुराई का उसका करोबार करने वालो को रोका नहीं गया तो भविष्य में इस प्रकार की घटना आगे भी हो सकती हैं मरने वाला शख्स किसी के भी परिवार का हो सकता हैं इस किये जरुरी हें की हर स्तर पर इसका विरोध किया जायें l सर्व समाज के साथ जिला भाजपा भी इसके विरोध में प्रदर्शन कर लोगों को जागृत करने में जुटी हुई हैं l सर्व समाज के साथ जिला भाजपा ने भी अधिवक्ता संघ से इन समाज विरोधी लोगों पक्ष न्यायालय में न रखने एवं जमानत नही लेने का अनुरोध किया है l पहले भी शहर हित में विध्दान अधिवक्ताओ से भरपूर समर्थन मिला है l समाजिक बुराई के खिलाफ इस संघर्ष में अधिवक्ताओं का साथ संघर्ष को मजबूत व सार्थक बनायेगा

