रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायगढ़ के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के निर्देशानुसार, जिला महामंत्री दुर्गा देवांगन में नेतृत्व में प्रदेश सरकार में लगातार बढ़ते दुष्कर्म , शराबखोरी , हत्या , लूट , अपहरण , रेडी टू इट का निजीकरण प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता , मानव तस्करी आदि के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतत्व में कांग्रेस की सरकार जबसे छत्तीसगढ़ में बनी है तबसे प्रदेश की बहन बेटी का जीना मुश्किल हो गया है । प्रदेश के कानून व्यवस्था लगातार बद से बत्तर हो रही है , ऐसी कानून व्यवस्था के कारण महिलाओ का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है , यह तक शराब समेत कई नशेली पदार्थो की होम डिलीवरी की जा रही है ,
महिला मोर्चा द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन शौपा ( 1 ) प्रदेश में 5 हजार दुष्कर्म 12 हजार से अधिक यौन उत्पीड़न 1 हजार अधिक लूट के मामले ने प्रदेश को शर्मसार किया है , ये वे मामले है जिन्हें दर्ज किए गए है , इसके अलावा अनेक गुना अधिक मामले ऐसे है जिन्हें दर्ज भी नही किया गया है
( 2 ) अजजा वर्ग की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश मे दूसरे स्थान पर है
( 3 ) शराब की होम डिलीवरी के कारण अपराधों में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
( 4 ) कांग्रेस शासन में 25 हजार से अधिक आदिवासी बच्चे इलाज एवं पोषण के अभाव में दिवंगत हुए है। कुपोषण की दर में बेतहाशा वृद्धि हुई ।
( 5 ) प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 16 लाख से अधिक घर को राजनीति दुराग्रह के कारण कांग्रेस ने बनने नही दिया ।
( 6 ) रेडी टू इट का संचालन करने वाली 22000 बहनो को बेरोजगार किया ।
( 7 ) महिला स्वसहायता समूह को कर्ज माफी का वादा किया था जो कि अधूरा है ।
( 8 ) बुजुर्ग माताओ को 1500 रुपए प्रतिमाह तक वृद्धा पेंशन का वादा किया गया था जो कि अब तक पूरा नही किया गया । साथ ही साथ महिला मोर्चा द्वारा बताया गया कि ऐसे में प्रदेश की स्थती बड़ी ही विनम्र है। एक स्त्री होने के नाते महामहिम छत्तीसगढ़ की स्त्रियों के दुख दर्द को अधिक संवेदना के साथ समझती और महसूस करती होगी। साथ ही प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया । ज्ञापन देने वालों में सुषमा खलखो , पूनम सोलंकी , शीला तिवारी , सुशीला चौहान , शोभा शर्मा , मंजूलता नायक , सविता उपाध्याय , गीता दास , मेघा जाटवर , आरती सिंह , मेहरून निशा , मीनाक्षी देवांगन , वंदना केशरवानी , राजश्री अग्रवाल , सुशीला आवडे शामिल रहीं।

