नगर मंडल एवं चक्रधर मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ता दुकानदारों से मिलकर रखी अपनी बात
रायगढ़. बढ़ी हुई बिजली बिल की दरों में मनमाने बढ़ोतरी को लेकर एवं सुरक्षा निधि के नाम पर अनाप-शनाप पैसा जमा करवाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेश माली एवं भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष मितेश शर्मा के अगुवाई मे युवा मोर्चा के द्वारा चक्रधर नगर चौक पर स्थानीय दुकानदारों से मिलकर किस प्रकार से बिजली विभाग के द्वारा कांग्रेस शासन के कहने पर मनमाने ढंग से पैसे वसूला जा रहा है, जिसको नुक्कड़ नाटक के द्वारा सभी दुकानदारों को समझाया गया !आने वाले दिनों में युवा मोर्चा के द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा , अंशु टुटेजा, जॉय दत्ता , सतनाम सिंह, ऐश अग्रवाल, सुजीत लहरे, शिवम आचार्य, विक्रम दास, हेमकांत साहू, श्रेयांश ठाकरे, संतोष साहू, रवि राज साहू, कार्तिक साहू, श्रीकांत आदित्य एवं अन्य भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

