महापल्ली , रायगढ़ । रायगढ़ पूर्वांचल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में सविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन के साथ मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के प्राचार्य एम ए सिद्दीकी के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता लीना टोप्पो के निर्देशन में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक गणों द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया ।तत्पश्चात कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय प्राचार्य एम ए सिद्दीकी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है प्रस्तावना से मतलब है कि भारतीय संविधान के जो मूल आदर्श हैं उन्हें प्रस्तावना के माध्यम से संविधान में समाहित किया गया संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के लिए राजनीतिक आर्थिक व सामाजिक न्याय के साथ स्वतंत्रता के सभी लोग रूप सम्मिलित हैं प्रस्तावना नागरिकों को आपसी भाईचारा व बंधुत्व के माध्यम से व्यक्ति के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का संदेश देती है । इसी प्रकार कार्यक्रम के संचालनकर्ता व्याख्याता विनीता श्रीवास्तव द्वारा भारतीय संविधान के अंगीकृत व इस दिवस को संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में विद्यार्थियों को बताया गया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, नाटक, एकांकी के माध्यम से संविधान के मौलिक अधिकारों को बताते हुए संविधान के मूल आदर्शों को अपनाने हेतु संदेश देते हुए हमारे देश में आपसी भाईचारा व बंधुत्व अखंडता और देश में एकता, सभी व्यक्तियों के सम्मान, समानता, भाषावाद ,जातिवाद, में हमेशा एकरूपता हो ऐसा संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता जे सुजाता राव ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व कार्यक्रम अधिकारी को विशेष आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया ।

