जशपुर नगर 26 नवंबर. जशपुर जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगामी दिनांक 28 नवंबर से 30 नवंबर को जिला चिकित्सालय जशपुर में Re constructive surgery camp आयोजित किया गया है रायपुर क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान निदेशक डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में उक्त दिवस कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा की मरीजों का चिन्हांकन किया गया है उनका कैंप में इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा जिला प्रशासन जशपुर जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है लोगों का गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए बाहर से डाक्टरों को बुलाकर मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।

