राष्ट्रीय एकता,सर्वधर्म समभाव पर केंद्रित रहा विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायगढ़-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुसमूरा में स्थित राइजिंग किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम एवं सामाजिक माहौल में मनाया गया।श्रीमती सुरेशा चौबे(उप पुलिस अधीक्षक उर्दना छटवी बटालियन)के मुख्य आतिथ्य में, डा राजकुमार भारद्वाज(विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रायगढ़)की अध्यक्षता में ,भोजराम पटेल(राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक रायगढ़),सनत नायक सरपंच ग्राम पंचायत कुसमुरा,श्रीमती शीला तिवारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य में एवं संस्था प्रमुख अरुण कातोरे,प्राचार्य श्रीमती अनुषा कातोरे,संस्था की उपाध्यक्ष रीना सरकार के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी वीना धारिणी मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम की शुरुवात की गई, शालेय परिवार द्वारा परम्पराअनुरूप आतिथ्य स्वागत किया गया।स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था प्रमुख अरुण कातोरे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अभिम न सोसाइटी के पावन उद्देश्यों को सारगर्भित तरीके से रखा।

मुख्य अतिथि श्रीमती सुरेशा चौबे ने उपस्थित जन मानस को बड़े ही आत्मीयता के साथ संबोधित करते हुए कहा की इस सभ्य समाज में पुलिस की भूमिका अत्यंत ही चुनौती पूर्ण है,प्रश्नवाचक शब्दों से श्रोता गणों से पूछा की कही आप को पुलिस से डर तो नहीं लगता,नारी समानता के विषय में बड़े ही चातुर्यता के साथ अपनी बात रखी,जब तक मुख्य अतिथि का उद्बोधन चल रहा था,वहां उपस्थित लोग बड़े ही शांतिप्रिय तरीके से सुन रहे थे। डा राजकुमार भारद्वाज जी ने अपने संबोधन में कहा की हम सभी यहां भारत के भविष्य बच्चों के बीच सौहाद्र पूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित हैं, इन्ही बच्चों में से कोई अपने अपने तरीकों से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला है,हम सभी भारत मां को सशक्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे है और हमे करना भी चाहिए।भोजराम पटेल ने अपने ओजपूर्ण संबोधन से नारी सशक्तिकरण के विषय में अपनी बात रखी।साथ ही स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से सभी का परिचय कराया।संस्था की प्राचार्य अनुषा कातोरे ने संस्था के वर्ष भर के वृत को रखा साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुक्त कंठ से प्रशंशा करी।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की व्यवस्था शिक्षिका सेलिना खान के द्वारा संचालित किया गया।इस स्नेह सम्मेलन में शाला के नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया।छात्र छात्राओं का उत्साह देखकर सबके अभिवावक भी प्रसन्न दिखाई दिए सभी लोगों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।देश भक्ति गानों में नृत्य,राष्ट्र की विविध विविध संस्कृति की झलक प्रदर्शित करते हुए बच्चों का नृत्य,कार्यक्रम की शुरुवात में ही बच्चों के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पठन,महाभारत के अंश का नाटकीय प्रदर्शन ,शिव तांडव स्रोत में मंत्रमुग्ध करने वाला प्रदर्शन,कार्यक्रम के अंतिम में मिले सुर मेरा तुम्हारा गाने में यह संदेश देना की कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है,प्रश्नशनीय रहा।पूरे कार्यक्रम का चयन से लेकर प्रदर्शन तक बच्चों की मेहनत,शालेय परिवार का टीम वर्क एवं सभी के सहयोग की भावना स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी।सभी अतिथियों ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्राचार्य ने सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं , हेड बाय,हेड गर्ल,डिसिप्लिन इंचार्ज को दिया।अभिवावकों ने भी अपने अपने बच्चों के बौद्धिक विकास को देखकर आत्मसंतुष्ठी महसूस की,उनके चेहरे से स्पष्ट समझा जा सकता था की इस संस्था में उनके बच्चों का उचित मार्गदर्शन हो रहा है।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षिका पिंकी कुमारी के द्वारा किया गया।

