बीजापुर। हार्ट अटैक आने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान बीजापुर के मिगाचल सीआरपीएफ 222 बटालियन जी कंपनी में तैनात थे। जवान का नाम रविंद्र सिंह सिकरदार था।
दरअसल, जवान की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

