कोतबा:-सोमवार सुबह अपने घर तपकरा धवईटोली जाने मोटरसाइकिल में निकलकर बस पकड़ने निकले मजदूर को लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया.जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि साथी युवक बाल बाल बच गया।

घटना इतनी भयंकर थी कि शव को दर्जनों टुकड़े होकर बिखर गए थे.जिसे देखकर लोग सहम जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया.लेकिन गुस्साए लोगों ने परिजनों के साथ सड़क में बैठकर चक्काजाम कर दिया.चक्का जाम के बाद प्रशासन ने 25 हजार रुपये तात्कालिक राहत राशि प्रदान किया.उसके बाद भी आंदोलन कर रहे लोग भारी वाहनों के आवाजाही को पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़े रहे.प्रशासन के समझाइस और आश्वाशन के बाद लगभग साढ़े चार घंटे के चक्काजाम खोला गया।
जानकारी के अनुसार फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत डोंगादरहा में ईंट बनाने आये मजदूर दुबराज पिता डहनुराम उम्र 39 वर्ष जाति रावत निवासी तपकरा धवईटोली का रहने वाला था.वह अपने साले मरदा रावत के साथ कोतबा से शक्ति चलने वाली बालाजी बस में जाने आ रहा था.
इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG04 MR 1936 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुये अपने चपेट में ले लिया.जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.और शव के क्षत विक्षत टुकड़े बिखर गये।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आजतक बस स्टैंड के आसपास इतनी भयंकर हादसा नही हुआ था.लोग शव को देखकर सहम जा रहे थे।
बाईपास मार्ग और भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध की मांग..!
धरने पर बैठे लोंगो ने की मांग थी कि किसी भी तरह भारी वाहन शहर के मध्य गुजरने वाली मार्ग पर नही आये जिससे आये दिन इस तरह के घटना घटित न हो.धरने पर बैठे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा,नवरंग अग्रवाल,सत्यनारायण बंजारा, रोहित साहू,आकाश मित्तल,अमन शर्मा,सुदर्शन पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे.हालात पर काबू पाने के लिये प्रशासन की ओर से पत्थलगांव तहसीलदार रामराज सिंह,एसडीओपी हरीश पाटिल,बागबहार तहसीलदार सुश्री कमलावती सिंह,बागबहार टीआई वंश नारायण शर्मा, कोतबा चौकी प्रभारी नारायण साहू सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.प्रशासन ने नगरवासियों के मांग को जायज बताते हुये भारी वाहनों को आज से ही पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का आश्वाशन दिया है.अब कोई भी भारी माल वाहक वाहन शहर के मुख्यमार्ग होकर नही गुजरेगी.लोगों का कहना था कि इस मार्ग में क्षमता से अधिक ओवरलोड गाड़ियों के चलने से जहां सड़के जर्जर हो रही है तो वहीं सड़क दुर्घटना में लोगो की जानें जा रही है.बरहाल प्रशासन के समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।
*हरीश पाटिल एसडीओपी पत्थलगांव:-नगरवासियों के मांग पर भारी वाहनों के आवाजाही के लिये प्रतिबंध लगा दिया गया था.इसके लिये पुलिस के जवान दोनो और तैनात रहेंगे,मांग के साथ मुआवजा राशि तत्काल प्रदान करने से लोग चक्काजाम हटा दिये है।
*सुश्री कमलावती तहसीलदार बागबहार:-घटना की सूचना मिलते ही स्थल पहुँचकर लोगों को समझाइस दिया गया.लोंगो के मांग अनुरूप उन्हें आश्वस्त किया गया है कि भारी वाहन अब शहर के मुख्यमार्ग से नही गुजरेंगी।

