रायगढ़ :- पूर्व विधायक विजय अग्रवाल साथ ग्राम कोसमन्दा पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ओपी का एतिहासिक स्वागत करते हुए नारा लगाया गया ऐति ओती चारो कोती ओपी चौधरी । ग्राम वासियों का प्यार देख ओपी ने कहा आपका प्यार मेरी अनमोल पूंजी है।भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ग्राम कोसमन्दा जन संपर्क पहुंचे।भाजपा नेताओ ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील भी की।विजय अग्रवाल में कहा कोस मंदा ग्राम वासियों से मेरा सुख दुख का नाता रहा है। भाजपा पूर्व विधायक विजय ने कहा मैं ओपी का चाचा हूं। पार्टी ने इस बार मेरे भतीजे को प्रत्याशी बनाया है। हर बार आपका स्नेह सहयोग भाजपा को मिलता रहा है यही स्नेह आशीर्वाद इस बार भी मिले। इस चर्चा के दौरान समस्त ग्राम वासी गांव के किसान युवा महिलाए मौजूद रही। ग्राम वासियों ने भरोसा दिलाते हुए कहा ओपी चौधरी जी ने कलेक्टर रहते हुए बहुत से काम ऐसे किया है जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है।विजय अग्रवाल ने कहा ग्राम वासियों से मिल रहे समर्थन से भाजपा की जीत होगी।

