रायगढ़. आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत मंगलवार को बेलादुला वार्ड नं 21 के आगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी व महिला समूह के द्वारा देश हित में मतदान करने और मतदान के लिए जागरूक करने के लिए सपथ लिया गया। एवं बताया गया कि कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान के अधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र के त्यौहार में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बेलादुला वार्ड वासियों द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर मतदान करने का शपथ लिया गया।

